चोरी की बाइक के साथ किया युवक गिरफ्तार

जफराबाद।क्षेत्र के लाडनपुर तिराहे के पास गुरुवार की देर शाम को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।युवक पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे है।

समोपुर खुर्द गांव निवासी फागुलाल चौहान की बाइक 18 अगस्त को घर के पास से चोरी हो गयी थी। 19 अगस्त को थाने में बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस की टीम बाइक चोर की तलाश में लगी हुई थी।

गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एसआई जयशंकर सिंह, अली अहमद तथा संदीप कुमार के साथ ऊक्त बाईपास तिराहे पर खड़े थे।उसी समय एक युवक बाइक से आता हुआ दिखायी दिया।पुलिस ने उसे रुकवाकर पूछताछ किया तो वह घबराने लगा।तब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम शैलेश चौहान उर्फ छेदी पुत्र स्वर्गीय राम उजागिर चौहान निवासी समोपुर खुर्द बताया।उसके पास से मिली बाइक गांव के ही फागुराम चौहान की थी।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*