मड़ियाहूं पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को असलहे संग दबोचा

किराया विवाद में चला दी थी लाइसेंसी बंदूक गोली, एक युवक घायल

जौनपुर।
 थाना मड़ियाहूं क्षेत्र में मकान किराये के विवाद को लेकर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे नगवा राजापुर निवासी बालमुकुंद दूबे पुत्र स्व. मोतीलाल ने किराये को लेकर हुए विवाद में अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली स्वंम मिश्रा के हाथ में लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 368/25 धारा 109(1) बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट दर्ज कर लिया।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी बालमुकुंद दूबे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से SBBL गन नं0 B/4 31455, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

आंधी-तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 2 दिन में होगी दुरुस्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं बनी चिंता का विषय