जौनपुर शोकाकुल : विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का निधन

जौनपुर। जिले के लिए गहरा दुःखद समाचार सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की पुत्री तथा मल्हनी के विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में लम्बी बीमारी से संघर्ष करते हुए आज निधन हो गया।

कंचन यादव के निधन की खबर मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के साथ-साथ आमजन ने भी इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की