जौनपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई। अभियान के दौरान उन बुलेट मोटरसाइकिलों को चिन्हित किया गया, जिनमें कंपनी के मानक साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। जांच में ऐसे पांच दोपहिया वाहन पकड़े गए और सभी के खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे साइलेंसरों से निकलने वाली कर्कश आवाज आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है और ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीज किया जाएगा। अभियान के दौरान यात्री/मालकर...
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। बैठक में परीक्षा दिवस पर यातायात, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, वरिष्...
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल ( कीमत करीब बीस लाख रूपये ) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अब तक कुल 1640(कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 125 मोबाइलो में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानो के साइबर सेल द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ, वाराणसी, सुल्तानुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाईल फोन बरामद किया गया। कुछ मोबाईल फोन अन्य प्रान्त ( जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान ) से बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन...
Comments
Post a Comment