स्वतंत्र गणराज्य बनने और कानून का राज स्थापित करने के लिए मनाया जाता है यह पर्व- गिरीश चन्द यादव


जौनपुर। जनपद में 74 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनपद के पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने झंडारोहण किया और समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही दीवानी न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के पश्चात खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है , वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। एक स्वतन्त्र  गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर,1949  को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। महा पुरूषो ने हमें आजादी दिलाने के साथ ही हमारी सुरक्षा के लिए कानून भी बनाया था।देश के उन तमाम शहीदो को जो देश की आजदी के लिए अपने प्राणो की आहुति दी सभी को नमन करते है।
उन्होंने कहा आज वर्तमान सरकार के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बन चुका है पूरी दुनियां आज भारत का लोहा मान रही है। हर क्षेत्र में देश तरक्की किया है। देश हर स्तर पर सबल हुआ है।कानून का राज चल रहा है।
इस अवसर पर महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्रांच दस्ता, आर्म्ड पुलिस के दस्ते परेड में शामिल रहे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग तथा पुलिस लाइन के स्कूली बच्चों ने भी परेड में विशेष प्रदर्शन किया। परेड के बाद पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।   
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा झंडारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियां के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं।उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने देश के सभी व्यक्तियो को समान अधिकार दिया है, संविधान के प्रति हम सभी को श्रद्धा रखनी चाहिए और हम सभी की संविधान के प्रति आस्था होनी चाहिए। संविधान के बिना हमारा अस्तित्व नही है। संविधान हम सभी का पथ प्रदर्शक है।उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों पथ  पर ईमानदारी से चले और आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बने, अपने कर्तव्य का निर्वहन  करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का  प्रयास करे  यही  हमारे महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर  का ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, हम सभी आज  ऐतिहासिक इमारत/ बिल्डिंग में  गणतंत्र दिवस  का पर्व मना रहे है,यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमे अपने ऐतिहासिक इमारतों की देख रेख करनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन के द्वारा हम सभी को बड़ा लक्ष्य दिया गया है कि जनता की सेवा करना हैं, अगर सच्ची निष्ठा और लगन से हम कार्य करेंगे तो भारत का भविष्य उज्जवल होगा। 
उन्होंने कहा की आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर  हम सभी लोग उन महान विभूतियों को याद करें जिनकी कुर्बानी के कारण हमे आजादी मिली है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन शहीदों को नमन करते है, आज हमें सोचने का दिन है कि आज हम क्या त्याग कर सकते है। उन्होंने कहा कि हमे आलस्य, निंदा आदि त्यागनें की आवश्यकता है और अपने दायित्वों और कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक करने की जरूरत है ,यही हमारे लिए  राष्ट्र के प्रति बलिदान होगा। 
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद ने कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नही होता है जब कार्य करने की इच्छा शक्ति प्रबल हो। 
नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि हम अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे यही  देश  के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। 
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जनक कुमारी की छात्राओ द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्राओ को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।इसके पश्चात जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा विकास भवन ग्राउंड फ्लोर पर संघ भवन ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उ०प्र० जौनपुर कार्यालय का जिणोद्धार/ सौन्दर्यकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने