दुर्घटना के चलते बुझ गया घर का इकलौता चिराग कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को टैंकर ने मारी टक्कर,मौके पर ही मौत


जौनपुर।जनपद के थाना कोतवाली बदलापुर  क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास फोरलेन पर लखनऊ से जौनपुर की ओर जा रहे टैंकर की चपेट में आने से आज मंगलवार को दिन में एक छात्र की मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर करीब 30 मिनट तक भीड़ होने की वजह से आवागमन भी प्रभावित रहा। 
मिली खबर के अनुसार तेजी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी करन निषाद (24) प्रतिदिन की तरह अपनी रेंजर साइकिल से बदलापुर में कोचिंग करने गया था। मंगलवार को दिन में 10 बजे कोचिंग करने के बाद वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह सुल्तानपुर गांव के पास एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गयी। भीड़ के कारण करीब 30 मिनट तक फोरलेन पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने पुलिस कर्मियों को भेजकर मौके से टैंकर तथा चालक को हिरासत में लिया और भीड़ को हटाकर आवागमन बहाल कराया। मृतक करन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता अमरदेव तथा मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*