एक माह से जला है ट्रांसफार्मर |

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दौलतपुर गांव के दलित बस्ती के पास लगा ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लिखित व ऑनलाइन कर दिया। बावजूद इसके नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। गांव के रोहित गुप्ता ने बताया कि गत पहली अगस्त को अचानक ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी शिकायत ऑनलाइन व ऑफलाइन किया गया। बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जेई को बार-बार फोन किया जा रहा है, लेकिन बात ही नहीं कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा