भारत की आस्था में है राम, भारत के आदर्श में है राम- पीएम मोदी




अयोध्या। तुलसी के राम सगुण राम हैं, तो नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं। भगवान बुद्ध भी राम से जुड़े हैं तो सदियों से ये अयोध्या नगरी जैन धर्म की आस्था का केंद्र भी रही है। राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है। आज भी भारत के बाहर दर्जनों ऐसे देश हैं जहां, वहां की भाषा में रामकथा प्रचलित है।
ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही।
पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आज इन देशों में भी करोड़ों लोगों को राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होने से बहुत सुखद अनुभूति हो रही होगी। आखिर राम सबके हैं, सब में हैं। जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं है, जहां हमारे राम प्रेरणा न देते हों।
उन्होंने बताया कि दुनिया के कितने देशों में और किन-किन रूपों में भगवान राम मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आस्था में राम हैं, भारत के आदर्शों में राम हैं। भारत की दिव्यता में राम हैं, भारत के दर्शन में राम हैं।
भारत की ऐसी कोई भावना नहीं है जिसमें प्रभु राम झलकते न हों। भारत की आस्था में राम हैं, भारत के आदर्शों में राम हैं! भारत की दिव्यता में राम हैं, भारत के दर्शन में राम हैं।
पीएम मोदी ने अयोध्या में सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद रहे। यहां संतों ने पीएम मोदी को एक पगड़ी और साफा पहनाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीएम मोदी ने यहां हनुमानगढ़ी की प्रक्रिमा भी की।
बताते चलें कि पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से अयोध्या में पहुंचने पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हेलीकॉप्ट से उतरते ही सबसे पहले मास्क पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हेलीपैड पर उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया