जिला अभिहित अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ हुए गिरफ्तार, विधिक कार्यवाई जारी


जिला अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा बारह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने एक मीट शॉप का लाइसेंस बनाने के नाम पर यह रकम मांगी थी। पीड़ित  कय्यूम ने इसकी शिकायत बरेली में विजिलेंस के अधिकारियों से की थी। इसके बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम शाहजहांपुर गई और विजय वर्मा को उनके कार्यालय में ही रूपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता कय्यूम शाहजहांपुर में ही सर्वजन हिताय संस्था के जिला उपाध्यक्ष हैं। एसपी विजिलेंस बरेली अरविंद कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम अभी शाहजहांपुर से बरेली नहीं पहुंची है। मुकदमा लिखकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*