साइबर सम्बन्धित अपराध नियन्त्रण हेतु थाना,खेतासराय में साइबर सेल का उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन पर थाना परिसर में शनिवार को नए साइबर सेल का उद्घाटन किया गया।
की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व साइबर अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय में साइबर सेल का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर उपस्थित जनता और सम्मानित नागरिकों को संबोधित करते हुए खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने कहा कि साइबर सेल की स्थापना से आम जनता को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से जुड़ी हर छोटी बड़ी घटनाओं पर पूरी तरह से नकेल कसते हुए त्वरित कार्रवाई करने में यह अभियान बेहतर साबित होगा।
कम्प्यूटर आपरेटर के रूप में मयंक राय व उनके सहयोग हेतु कांस्टेबल अमन चौहान , महिला पुलिस पुष्पा शुक्ला को थाना स्तर से नियुक्त गया है।
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment