मोदी सरकार में मेक इन इंडिया को मिला बढ़ावा -संतोष पटेल


आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषयक कार्यशाला में हुई समीक्षा

जौनपुर -भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर जिला इकाई द्वारा सिहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना काल से लेकर आज तक आत्मनिर्भरता की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना, मेक इन इंडिया को गति देना, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाना और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना इसी संकल्प का हिस्सा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाएं, ताकि हर नागरिक इस राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति ही किसी भी अभियान को सफलता दिलाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जनजागरूकता फैलानी होगी। उन्होंने इस अभियान को राष्ट्रहित से जुड़ा ऐतिहासिक प्रयास बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटें और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सेतु का काम करें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किया ।
स्वागत उद्बोधन जिला संयोजक सुदर्शन सिंह ने किया एवं संचालन डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ब्रह्मदेव उपाध्याय, श्रीप्रकाश पांडेय, राकेश शुक्ला, हरिराम पाल, रणविजय सिंह, आशीष सरोज, राजेश सोनकर, महेंद्र प्रजापति, प्रहलाद यादव, स्कन्द पटेल, धनंजय कश्यप, रमेश दुबे, संतोष उपाध्याय, छेदी जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*