प्रबंध अध्ययन संकाय की ओर से वेबिनार 18 को


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय की ओर से 18 सितंबर शुक्रवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया है। इसका विषय है राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020: आयाम एवं चुनौतियां। वेबिनार के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रोफ़ेसर प्रकाशमणि त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि दून विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रो.अजीत कुमार कर्णाटक होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*