भाजपा को सबक सिखाने के लिए ब्राह्मणों एक जुट हो- डा मनोज पाण्डेय



जौनपुर। जनपद के मल्हनी विधानसभा में होने वाले उप चुनाव में सपा के पक्ष में ब्राह्मण समाज को एक जुट करने हेतु मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों के बीच भ्रमणरत ऊंचाहार के विधायक एवं सपा  प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने दावे के साथ कहा है कि 2022 में  प्रदेश के अन्दर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी जिलों में भगवान परशुराम और मंगल पांडेय का मंदिर बनवाया  जायेगा। यहां देहजुरी गांव में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में यह उदगार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। योगी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। भाजपा साजिश के तहत प्रदेश के ब्राह्मणों को अपमानित कर रही है। राम के नाम पर भाजपा वोट की राजनीति कर रही है। हम भगवान परशुराम की बात कर रहे हैं तो उन्हें बदहजमी हो रही है। परशुराम भी तो भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे। 
मल्हनी उपचुनाव से न तो सरकार बनेगी और न गिरेगी लेकिन इस सीट को जीतना इस लिए जरूरी है कि भाजपा को उसकी औकात पर लाना है।  उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सूर्यनाथ उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संजय उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय कान्हा, अवनीश उपाध्याय लल्ला, अनिल उपाध्याय, विजय दूबे, पुनीत उपाध्याय ने इक्यावन किलो का माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक केके ओझा, मल्हनी विधानसभा सपा के संभावित प्रत्याशी लकी यादव, आलोक त्रिपाठी, लकी त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, सुशील दूबे, चंद्र प्रकाश मिश्र, सोचन राम मौजूद रहे। पूर्व प्रधानाचार्य अभयराज उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया