प्रधानमंत्री के 70 वें जन्मदिन भाजपाईयो का उदगार मोदी भारत ही नहीं विश्व के नेता है



जौनपुर।भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज जमुनिया भाजपा मंडल द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दास मोदी  का 70 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर गरीबो में फल वितरण, स्वच्छता अभियान का भी कार्यक्रम किया गया।
एक गोष्ठी का आयोजन भी मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिन्द ने किया संचालन महामंत्री सुधीर सिंह ने किया ।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि आज देश के हर नागरिक के साथ साथ पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कीर्तमान कर रहा है जिस प्रकार मोदी सरकार ने करोना संकट में आम आदमी गरीब किसान व देश की अन्य जनता की चिंता किया जो बेमिसाल हैं आज भारत का मान सम्मान पूरा विश्व कर रहा है।
मंडल अध्यक्ष राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्गों के लिए सदैव समर्पित है देश की जनता ने उनके कार्यो से प्रवाहित होकर भाजपा को विश्व का नम्बर एक पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ।
भाजपा हमेशा राष्ट्रहित के लिए कार्य करती हैं 
संगठन द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा भी किया गया जो कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
समारोह में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रजापति, आईटी सेल के  मंडल संयोजक अवनीश कुमार यादव महामंत्री संदीप चौहान जी सेक्टर संयोजक  दिग्विजय सिंह जी धर्मेन्द्र चौहान जी मिठाई लाल श्यामराज मौर्य  मंडल उपाध्यक्ष श्रवण तिवारी आशुतोष श्रीवास्तव अमरेश राजभर मनोज चौहान अशोक राजभर   और समस्त मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया