थाने से 100 मीटर की दूर मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश

जफराबाद।स्थानीय थाने से चंद कदम दूर सड़क के किनारे सोमवार को लगभग तीन बजे एक लगभग 45 वर्षीय अधेड़ की लाश मिली।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

थाने से कुछ दूर एक व्यक्ति एक पेड़ के नीचे औंधे मुंह पड़ा हुआ था।किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी।उसने थाने पर सूचना दिया।सूचना पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने शव की जेब से एक बन्द मोबाइल तथा 15 हजार 425 रुपये तथा कुछ विजिटिंग कार्ड बरामद किया।मोबाइल चार्ज करने के बाद मृतक की शिनाख्त भदय शाह पुत्र स्वर्गीय नारायण शाह निवासी हाथमंडल थाना बनमा इकहरी जनपद सहरसा बिहार के रूप में हुई।मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने मोबाइल पर बताया कि उसके पिता 23 अक्टूबर को आनंद बिहार दिल्ली  से ट्रेन से अपने घर आ रहे थे।उसने बताया कि जब वे घर नही पहुंचे तो उन लोगो ने उन्हें खोजना शुरू किया।तब पता चला कि भदय शाह को 24 अक्टूबर को दिन में 11 बजे जफराबाद स्टेशन तथा तीन बजे दीवानी न्यायालय जौनपुर में देखा गया था।घटना की सूचना पर परिजन बिहार से जफराबाद के लिए निकल चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह