दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन (जौनपुर)26 अक्टूबर
नगवां गांव के पानी की टंकी के पास बाइक सवार युवक को पीछे से चाकू घोंपकर फरार हो जाने के दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

तिघरा गांव निवासी मोहम्मद समीर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह गत 23 अक्टूबर की शाम किसी काम से नगवां गांव गया था। वहां से लौटते समय पानी की टंकी के पास उसकी बाइक को पीछे से ओवरटेक कर रहे दो नकाबपोश बाइक सवारों ने चलती बाइक में उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी  पीठ पर लगा। वह बाइक को रोक शोर मचाने लगा तो हमलावर फरार हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह