महिला से छेड़खानी, मारपीट व मार डालने की धमकी देने का आरोपित धराया


खुटहन (जौनपुर): छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में वांछित दो आरोपितों में से एक को थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने स्वजन के साथ 13 अक्टूबर को थाने में पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर की शाम धमौर खास निवासी आलम व आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मित्तूपुर उसरहा निवासी इसरार उसे पकड़कर बदनीयती से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारा-पीटा व जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक होरिल यादव व हमराहियों ने मिले सुराग पर दबिश देकर इमामपुर चट्टी पर खड़े होकर कहीं भागने की फिराक में वाहन की प्रतीक्षा कर रहे आलम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश