मतदान करना हम सब का कर्तव्य-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल


जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मोहम्मद हसन पी जी कालेज एवं स्व नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज मल्हनी बाजार के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर जौनपुर शहर के एवं मल्हनी बाजार के अनेकों क्षेत्रों में जागरूकता पैदा किया। इस अवसर मुख्य अतिथि हिमांशु नागपाल आईएएस एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पवन सिंह रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खांन ने किया। प्राचार्य डॉ कादिर ने बुके एवं पुष्प देकर स्वागत किया इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने सभी को मतदाता के संबंधित शपथ दिलायी एवं हरी झंडी देकर रैली मोहम्मद हसन गेट से एवं मल्हनी बाजार से रवाना किया सभी ने स्लोगन के साथ जौनपुर के हर नागरिक को मतदान के लिए जागरूक भी किया इस मौके प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, डॉ जीवन यादव,डॉ अजय विक्रम सिंह,डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ विवेक विक्रम सिंह,डॉ सिकंदर यादव,अहमद अब्बास खान,साबिर खान छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

*शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य आगाज, 623 जोड़ों का सामूहिक विवाह बना आकर्षण*

*जौनपुर में मंत्री ए.के. शर्मा ने गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां, बोले उत्तर प्रदेश बना देश का ‘ग्रोथ इंजन*

धूमधाम से मना चक्रदूत प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह