मोहम्मद हसन कॉलेज परिसर में महिंद्रा फाइनेंस द्वारा कराया गया साक्षात्कार


जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के परिसर में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी द्वारा कैंपस साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 109 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के बाद, 60 छात्र-छात्राओं ने कट-ऑफ को पूरा करते हुए इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई किया।
महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत इन छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लिया गया। इस साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। पढ़ाई के दौरान ही नौकरी प्राप्त होना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा।
इस कैंपस साक्षात्कार से विद्यार्थियों को न केवल कैरियर की दिशा में मार्गदर्शन मिला, बल्कि उनके अन्दर आत्मविश्वास की भी वृद्धि हुई। कॉलेज प्रशासन और महिंद्रा फाइनेंस के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*