भाजपा के बूथ अध्यक्ष पुलिस अभिलेख में एच एस मजारिया, गिरफ्तारी के बाद सियासी खेल शुरू



जौनपुर। भाजपा धर्मापुर मंडल के बूथ 19 का अध्यक्ष पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर निकला और उसका एक अपराधिक इतिहास है। अभी हाल ही में पुलिस ने उसे अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई किया है। हलांकि इस मामले को लेकर भाजपा के स्थानीय नेता से लेकर सांसद तक जांच की मांग को लेकर सियासत शुरू कर दिए है।
यहां बता दे कि थाना क्षेत्र स्थित धर्मापुर के पास थानाध्यक्ष ने संजीव कुमार गुप्ता उर्फ काजू को रात में तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए सांसद मछलीशहर से शिकायत की। भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एसपी को पत्र लिखकर प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग की।
मिली खबर के अनुसार केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उप निरीक्षक राम लाल पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान पर थे। सूचना मिली कि धर्मापुर गैस गोदाम से बनरहिया बाग मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार आ रहा है। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। उसने अपना नाम संजीव कुमार गुप्ता उर्फ काजू, निवासी थाना गौराबादशाहपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष धर्मापुर ने प्रकरण की जांच की मांग की। मंडल अध्यक्ष रविवार की सुबह सांसद मछलीशहर बीपी सरोज के आवास पर पहुंचे गये और मामले की जांच कराने की मांग की। सांसद ने बताया कि प्रकरण में एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक थाना गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना के अभिलेख में पहले से ही सात अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विगत माह मई 23 में ही हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिस बाइक से वह चलता था, वह भी चोरी की निकली है।
मछलीशहर के भाजपा अध्यक्ष राम विलास पाल कहते है कि मंडल अध्यक्ष धर्मापुर ने प्रकरण की जानकारी दी है। इसको लेकर सीओ केराकत गौरव शर्मा से बात की गई है। पुलिस अधीक्षक से भी बात करके मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करूंगा। 
जो भी हो लेकिन भाजपा से नाता जोड़ने के बाद अब तमंचा के साथ गिरफ्तार होने पर अब सियासत का अंग बन गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*