यूपी में पुनः लगा ताला तीन दिन का लाक डाऊन 10 जुलाई की रात से



  लखनऊ : कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने दस जुलाई यानी कल रात दस बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी कर दिया। इस दौरान अस्पतालों और जरुरी सामानों की दूकान को छोड़ कर राज्य में पूरी तरीके से पाबंदी रहेगी। बता दें कि अनलॉक लागू होने के बाद से देश की कई राज्य सरकारों ने अपने अपने प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया था, हालाँकि यूपी में अब तालाबंदी की गयी है।

यूपी में 10 जुलाई रात दस बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार ने सरकार के जारी आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में कोविड-19 के मौजूदा हालात की समीक्षा के बाद सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश में सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह