पुलिस के हाथों मारे जा रहे हैं कुख्यात विकास दूबे के साथी लेकिन विकास अभी पुलिस पकड़ है दूर



प्रदेश के कानपुर में पुलिस हत्या कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में लगी पुलिस ने  दो अलग अलग एनकाउंटर में विकास दुबे के साथियों को मार गिराया। गौरतबल है कि इनमे से एक  फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ था, जिसे पुलिस कानपुर लेकर आ रही थी, रास्ते में उसके भागने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने रोकने के प्रयास में ढेर कर दिया। इसके अलावा विकास दुबे के एक अन्य साथी को इटावा में मार गिराया गया।

बुधवार को पुलिस ने विकास दुबे की तलाश में फरीदाबाद में छापा मारा था, इस दौरान विकास तो भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस के हथियार बरामद हुए, जो 2 जुलाई की रात चौबेपुर क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान पुलिस से लूट लिए गए थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में प्रभात (कानपुर), अंकुर (कानपुर), श्रवण (कानपुर) का नाम शामिल है।


वहीं बाद में पता चला की प्रभात कोरोना संक्रमित है। इस पर पुलिस ने अन्य दोनों साथियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और फिर 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। यूपी एसटीएफ उसे रिमांड पर लेकर  कानपुर ला रही थी। इस दौरान पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी ख़राब हो गई। प्रभात ने मौके का फायदा उठा कर भागने की नियत से एसटीएफ के एक दारोगा की पिस्टल छीन ली। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रभात मिश्रा मारा गया।

दरअसल, पुलिस विकास दुबे के साथ उसके साथियों की भी तलाश में हैं। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला ने भागने के लिए देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था।

उसके साथ तीन और बदमाश थे। जानकारी होते ही पुलिस ने चारों को इटावा के सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें रणबीर शुक्ला ढेर हो गया। वहीं अन्य तीनों साथी भाग निकले। उनकी तलाश जारी है। बता दें कि रणबीर शुक्ला कानपुर शूटआउट का आरोपी है और उसपर 50 हजार का इनाम था।

Comments

Popular posts from this blog

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय दो दिन बंद

*जौनपुर में कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदले*

होटल रिवर व्यू में जौनपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय कपिल देव मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा