मुख्तार अंसारी के गुर्गो पर पुलिस लगातार कसती जा रही है कानून का शिकंजा



जौनपुर।  जिले की पुलिस मुख्तार अंसारी के गुर्गो पर सिकंजा कसने की दिशा में आगे बढ़ते हुए मछली माफिया रविन्द्र निषाद की लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू कर दिया है। 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने इस संदर्भ में बताया कि मछली माफिया रविन्द्र निषाद के माल एवं अन्य सभी सम्पत्तियों को जिसे उसने मछली कारोबार से बनाया था को कुर्क किया जायेगा। इस दिशा में पुलिस की कार्यवाही शुरू हो गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्तार अंसारी के इस गुर्गे ने बीते सालो में अंसारी के साथ रह कर एक लम्बी सम्पत्ति अर्जित किया है। अवैध रूप से वह सालाना  लगभग 20 करोड़ रुपए के आस पास की कमाई करता है। 
पुलिस को संज्ञान में आते ही पुलिस ने इसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है गत 7 जुलाई को इसके खिलाफ अ.सं.298 /20 से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसके खिलाफ कार्यवाही की गयी है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह