डीएम ने आजमगढ़ जौनपुर निर्माणाधीन फोर लेन का किया निरीक्षण,जल्द मार्ग चालू करने हेतु दिया यह आदेश



जौनपुर। जनपद में यातायात की समस्या से जूझ रही आवाम को जल्द से जल्द निजात दिलने के लिए संघर्ष रत जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने निर्माणाधीन आजमगढ़- जौनपुर फोरलेन के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी इंफ्रा वेंचर के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल चक्रेश ए ई अभय यादव जे ई ए के सिंह मौके पर उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल चक्रेश ने बताया कि 18 जुलाई तक ब्रिज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि बिजली के खंभे बीच में पड़े हैं उसे हटवाने के लिए अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग खंड आजमगढ़ को निर्देशित किया कि बिजली के खंभे हटाने की करवाई सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल चक्रेश को निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाए और इसे अतिशीघ्र पूर्ण कराये, प्रसाद के निकट की सड़क जुलाई 2021 तक  चालू कराने के निर्देश दिए।जिससे आम जनमानस की समस्या का समाधान हो जाए।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद