पुरुष और महिला पुलिस कर्मी एक कमरे में मृत पाये गए, विभाग में हड़कंप


प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में मिनहाजपुर में एक कमरे में महिला और पुरुष सिपाही (दोनो पुलिसकर्मी) मृत पड़े मिले। सिपाही राजेश वैष्णव 25 मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था और प्रयागराज में शहर कोतवाली एसीपी के कार्यालय में पिछले दो साल से तैनात था। 
वहीं महिला सिपाही प्रिया तिवारी 23 संगम पर्यटन थाने में तैनात थी और वह मूल रूप से कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली थी। राजेश फांसी के फंदे पर लटका मिला जबकि प्रिया बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। मामले में दो तरह की आशंका जताई जा रही है। पहली आशंका यह है कि दोनों ने सुसाइड किया और दूसरी आशंका हत्या के बाद खुदकुशी की भी है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*