आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, लापरवाह दरोगा सिपाही निलंबित,पुलिस खोज बीन में जुटी

जौनपुर। जनपद के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित इमरानगंज बाजार में बीते 13 मई की सुबह 9.30 बजे टीवी चैनल से जुड़े पत्रकार एवं भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का आरोपित गो-तस्कर जमीरूद्दीन को मुंबई से जौनपुर लाए जाते समय अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार  हो गया है।
यहां बता दे कि पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी जमीरुद्दीन को पुलिस कस्टडी से फरार होने की खबर मिलने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक मंसा राम गुप्ता और कांस्टेबल बृजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि मुंबई और आस पास के पुलिस से संपर्क करके आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला