ईद उल फितर एवं आगामी नवरात्रि पर्व पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न



थरवई / ईद व आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर थाना थरवई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार गौतम की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक संपन्न हुई। जिसमें ईद के त्यौहार को लेकर विस्तार सुरक्षा व्यवस्थाओं व साफ सफाई को लेकर बिंदुवार जानकारी ली गई वहीं आगामी नवरात्रि के पर्व को लेकर उपस्थित सभी से जानकारी ली। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व संभ्रांत गणों से शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की एवं किसी प्रकार की भ्रामक खबर व अफवाह फैलाता है तो पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपील की। इस मौके पर मौके पर निरीक्षक सतीश कुमार, एस आई जितेंद्र कुमार, अमित कुमार चौबे, रामायण सिंह, हेम कुमार, सुमित कुमार एवं ग्राम प्रधान राम अचल सहित कई संभ्रान्त गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश