मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने सोमवार को तहसील मड़ियाहू का औचक निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम, उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष का गहन निरीक्षण किया और न्यायिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्विवाद वरासत से संबंधित कुछ प्रकरणों में आवेदकों के आवेदन मामूली त्रुटियों के आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं। इस पर उन्होंने राजस्व परिषद के निर्देशों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि निर्विवाद वरासत के मामलों में आवेदन निरस्त करने से पूर्व तहसीलदार पूर्ण रूप से संतुष्ट हों तथा समुचित परीक्षण के बाद ही अंतिम निर्णय लें।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों को निरस्त किया गया है, उनकी पुनः समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र आवेदक अनावश्यक रूप से वंचित न रहें। साथ ही उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को सभी निरस्त प्रकरणों की सूची तैयार कर नियमानुसार त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान तहसील में लागू ऑनलाइन ई-परवाना, अमलदरामद सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने