पर्यावरण संरक्षण पर डीएम सख्त, वृक्षारोपण व गंगा स्वच्छता की समीक्षा

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।

जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता और पुनरुद्धार के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति जानी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाए।

जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा ई-वेस्ट निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, डीएफओ प्रोमिला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने