बिषाक्त चावल खाने से आठ मजदूर हुए बीमार


जौनपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत कामगार विषाक्त चावल खाने से बीमार हो गए। डायरिया से पीड़ित आठ मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरिया में भर्ती कराया गया है।सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले जनपद पाकुर [झारखंड] निवासी आठ कामगार सुबह का बना हुआ चावल शाम को खाने के कारण डायरिया से पीड़ित हो गए।

कामगार अभिजुल, इंसुल, मुबारक, इसराइल, असलम, हुसैन, अयूब, सफीदुल को उल्टी व दस्त होने पर सामुदायिक अस्पताल सतहरिया पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संजय राय ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। उक्त लोगों ने सुबह का बना हुआ चावल शाम को खा लिया था जिसके कारण डायरिया से पीड़ित हो गए। उन्होंने कहा कि अधिक तापमान होने के कारण कुछ घंटो में ही बना हुआ भोजन विषाक्त हो जाता है। इसलिए बासी भोजन नहीं करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*