तब्लीगी जमातियो की सही सूचना देने वाले 10 हजार रुपये का इनाम देगा पुलिस प्रशासन

 

    जौनपुर। कोरोना संक्रमितो के संदर्भ में जिले के अन्दर  खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट ने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा के रख दिया है। प्रशासन को आज भी अंदेशा है तब्लीगी जमात के कई लोग अभी भी जिला मुख्यालय पर शहर के कुछ इलाकों में छिपे हुए हैं।  खुपिया विभाग ने ऐसी सूचना दी है। 
बतादे अब तक जिले में चार व्यक्ति कोरोना वायरस (कोविड 19) से ग्रसित पाये गये जिसमें दो तब्लीगी जमात के रहे है जिनका नाम इस्माइल बंगला देश, तथा यासीन अंसारी रांची झारखंड,  और एक असहद सऊदी अरब से आया था जो ठीक हो कर घर जा चुका है।  तो एक गुफरान  देवबंद  सहारनपुर से आया है तीनों का उपचार वाराणसी स्थित अस्पताल में हो रहा है। 
एक खबर के मुताबिक संक्रमण चक्र तोड़ने के लिए  जिले में अभी छिपे तब्लीगी जमात के लोगों की पक्की सूचना देने वाले को पुलिस प्रशासन ने 10 हजार रुपये का इनाम देने देने का एलान किया है। पुलिस का यह दाव कितना सफल होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन पुलिस की घोषणा प्रशासन में खलबली का संकेत दे रहीं हैं ।
खबर है कि  दिल्ली निजामुद्दीन में आयोजित मरकज़ तब्लीगी जमात से वापस लौटे कई जमाती शहर के उन क्षेत्रों में भूमिगत हो गये है  जिसे प्रशासन ने हाट स्पांट घोषित कर रखा है । सभी भूमिगत जमाती अपने मोबाइल को भी बन्द कर लिए है जिसके कारण उनका सही लोकेशन प्रशासन नहीं खोज पा रहा है। प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता है कि उनके स्वास्थ्य संबंधी जांच करायी जाय ताकि कोई और उनसे संक्रमित न हो सके। उनके वजह से यदि कोई संक्रमित हुआ तो संक्रमण चक्र तोड़ने के लिए किये जा रहे सभी प्रयासो पर पानी फिर जाएगा।  इस सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र में सील किये गये तीन स्थानों में जमातियो को छिपे होने की संभावना है। इन्हें खोजने के लिए ड्रोन कैमरे की मदत ली जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस व खुफिया तंत्र की टीमें सक्रियता के साथ लगी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*