वृक्षारोपण से जीव सृष्टि का संरक्षण संभव: प्रो राज बहादुर

एनएनएस इकाई की तरफ से कॉलेज परिसर में 200 वृक्ष लगाया गया

जौनपुर।  वृक्षारोपण अधिक से अधिक करके ही जीव सृष्टि को संरक्षित किया जा सकता है।
पेड़ पौधों की मानव जीवन में विशेष अहमियत है और मौजूदा कोरोना संकटकाल लोगों को यह महत्व समझ में आ रहा है।कोरोना महामारी  से बचाव के लिए अनेक ऐसी औषधीय वनस्पतियां हैं, जिनका काढ़ा पीने से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
उक्त विचार रविवार को  प्रोफेसर राज बहादुर यादव सहकारी पीजी0 कॉलेज 'मिहरावां, में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि समारोह  के मुख्य अतिथि एपी सिंह कमांडिंग ऑफिसर 5 यूपी एनसीसी बटालियन जौनपुर, मेजर डॉ शैलेंद्र सिंह टीडी कॉलेज जौनपुर, तथा मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी को प्राचार्य मेजर डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों को बुके तथा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। 
कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविकांत सिंह, डॉ तारकेश्वर सिंह  ने अतिथियों के हाथों से कॉलेज परिसर तथा छात्रावास परिसर में 200 वृक्षो का रोपण किया।  इस अवसर पर डॉ नितेश कुमार यादव ,श्री जोगिंदर सिंह, श्री जोखू राम और श्री ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन