आज फिर हाथरस जा सकते है राहुल और प्रियंका,पुलिस का लग गया पहरा



लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दोबारा हाथरस जाने की तैयारी में हैं। पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी परेशानी जानने के लिए वह वहां जाना चाहते हैं। लेकिन राहुल- प्रियंका के हाथरस जाने की सुगबुगाहट मिलते ही पुलिस ने आधी रात में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को लखनऊ में ही नजरबंद कर दिया है और घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता परिवार को प्रशासन की ओर से मिल रही धमकी और घर में कैद किए जाने की जानकारी बाहर आने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हाथरस जाने का ऐलान किया है। शनिवार की दोपहर में वह हाथरस पहुंच सकते हैं। कांग्रेस का मानना है कि जिस तरह से हाथरस के पीड़ित परिवार के बारे में सूचनाएं मिल रही हैं। जिस तरह परिवार का एक बच्‍चा घर से भागकर मीडिया के बीच पहुंचा है। मीडिया को जानकारी दी है कि घर में सभी को कैद कर लिया गया है। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं। कहीं बात नहीं कर सकते हैं किसी से मुलाकात नहीं करने दिया जा रहा है।

ऐसे में पीड़ित परिवार की मदद करना और उन्‍हें प्रशासन की कैद से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। लोकतंत्र में कोई भी सरकार इस तरह की तानाशाही नहीं कर सकती है। इसलिए उन्‍होंने अपने पूर्व निर्धारित किसान आंदोलन कार्यक्रम को टालते हुए हाथरस जाने का फैसला किया है। कांग्रेस के जानकारों के अनुसार राहुल गांधी सुबह लगभग 11 बजे दिल्‍ली से चलेंगे और दोपहर में हाथरस पहुंचेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उनके कार्यक्रम की जानकारी मिल चुकी है।


दूसरी ओर राहुल के हाथरस दौरे की भनक मिलने के बाद उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को उनके लखनऊ स्थित सरकारी निवास पर नजर बंद कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के अनुसार  रात डेढ बजे के बाद पुलिसवाले उनके घर पहुंचे। उन्‍हें जगाया और बताया गया कि उन्‍हें नजरबंद किया जा रहा है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार की इस कार्रवाई से समझा जा सकता है कि हाथरस का पाप छुपाने के लिए वह किस कदर तानाशाही पर उतर आई है। योगी सरकार ने हिटलरशाही की याद ताजा कर दी है। पीड़ित परिवारों की बात सामने लाना भी जुर्म हो गया है। पीड़ितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनके लिए आंदोलन भी नहीं कर सकते। उन्‍होंने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार की लाठी से नहीं डरे तो अब उन्‍हें इस तरह रोका जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया