छेड़छाड़ करने वाले युवक की लड़की ने पहले किया पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले



 जौनपुर । जनपद मुख्यालय पर थाना लाइन बाजर क्षेत्र स्थित बीआरपी इन्टर कालेज के पास आज एक बालिका द्वारा एक मनचले की पिटाई शहर में चर्चा का बिषय बना हुआ है लोग इस बेटी के साहस की सराहना कर रहे है। हलांकि मनचला मजनूँ अब पुलिस हिरासत में पहुंच गये है पुलिस बालिका की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की बात कह रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार बालिक एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है उसे आते जाते मनचला बदमाश प्रतिदिन छेड़ता रहा घटना की जानकारी बालिका ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को  बताया संचालिका ने उसके परिजनों घटना की जानकारी देदी आज जब बालिका बीआरपी इन्टर कालेज के पास पहुंची तो युवक ने सारी हदे पार करते हुए फिर छेड़छाड़ शुरू किया इसके बाद लड़की के परिजन उसे पकड़ कर पीटना शुरू किये फिर लड़की ने स्वयं जम कर उसकी धुनाई किया। यहां बतादे कि घटना स्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस का पहरा रहता है इसके बाद भी लड़की से छेड़छाड़ करना यह बता रहा है कि अपराधी तत्वों में कानून या पुलिस का कोई डर नहीं है।  
तत्पश्चात आस पास के लोगों की मदत से मनचले अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़की ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का बिषय बनी हुई है। चर्चा करने वाले लड़की के साहस की सराहना कर रहे है।  


Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया