रास्ते के विवाद को लेकर बन्धक बना कर पीटा फिर बहन के साथ किया शर्मसार करने वाली घटना



यूपी में आगरा के फतेहपुर सीकरी में रास्ते में दरी बिछाकर काम करने पर शुक्रवार को हुई कहासुनी ने रविवार को बवाल करा दिया। एक गुट ने दूसरे पक्ष के युवक को रास्ते से उठा लिया। उसे एक गोदाम में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। युवक अपनी बहन के साथ जा रहा था। युवती के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर युवक के परिजन आए तो दूसरे गुट ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। बाजार में दहशत फैल गई। बाजार बंद हो गया। पथराव में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एक गुट के दुस्साहस से हिंदूवादियों में भी रोष है। घटना से माहौल तनावपूर्ण है। इलाके में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सुबह बवाल दो दिन पहले मामूली विवाद के कारण हुआ। कांदउवार निवासी दिनेश ने रास्ते में दरी बिछाकर काम कर रहे अकबर को टोका था। कहा था रास्ता घेरकर अपना काम नहीं करे। इससे दूसरे लोगों को दिक्कत होती है। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ था। मोहल्ले वालों ने समझौता करा दिया था। यह विवाद पुलिस तक नहीं पहुंचा था। सुबह दिनेश अपनी बहन कृष्णा के साथ बाइक पर जा रहा था। आरोप है कि लाला रामचरन इंटर कालेज के पास दूसरे पक्ष ने उसे रोक लिया। मारपीट शुरू कर दी। मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे उठाकर ले गए। उसकी बाइक को एक रिक्शे में लाद लिया।

बहन ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। भाई के साथ हुई मारपीट से बहन दहशत में आ गई। वह बदहवास हालत में घर लौटकर आई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले वाले एकजुट होकर दिनेश को मुक्त कराने पहुंचे। उसे एक दरी गोदाम में बंधक बनाकर रखा गया था। दिनेश के परिजनों को आता देख दूसरे पक्ष ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। माहौल गर्म था। यह देख कई थानों का फोर्स और पीएसी को बुला लिया गया। पुलिस और पीएसी के आते ही आरोपित पक्ष भागने लगा। पुलिस ने सबसे पहले बवाल में घायल दिनेश पक्ष के लोगों को इलाज के लिए भेजा। दिनेश को मुक्त कराया।
स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी भीड़
बवाल की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। कस्बे के हिंदूवादी नेता भी आ गए। घटना को सांप्रदायिक बताया जाने लगा। एहतियातन पुलिस कर्मियों को चारों तरफ फैला दिया गया। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में भीड़ के बीच भेजा गया। ताकि यह पता चल सके कि आपस में क्या बातचीत चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से एक ही बात बोली। गुंडई किसने की है। पुलिस के सामने है। पुलिस मुकदमा लिखकर ठोस कार्रवाई करेगी तो कोई विरोध नहीं होगा। पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरती तो भीड़ विरोध करेगी। बाजार बंद कराया जाएगा। प्रदर्शन किया जाएगा। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
23 नामजद, दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर
दिनेश के पिता ओमप्रकाश ने घटना के संबंध में मारपीट, अपहरण, पथराव, फायरिंग, छेड़छाड़, लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में 23 लोग नामजद हैं। दस अज्ञात का जिक्र है। तहरीर में अकबर, फिरोज, रमजान, शाकिर, सुल्तान, संजय, मौहम्मद, असगर, सन्नू, जंहागीर, शाकिर उस्मानी, अकरम, इकबाल उर्फ दरोगा, बब्बू, शाहरूख, टीलू, शोहिल, शकील, ईदरीश मैम्बर, वकील, वसीम, शनि एंव अकबर को नामजद किया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जानिए जेल से कब तक बाहर आ सकते है पूर्व सांसद धनंजय सिंह और क्या होगा उनका राजनैतिक भविष्य