इन्टीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जाने डीएम ने क्या दिया आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कोविड-  19 का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम एवं आई.जी.आर.एस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का शत- प्रतिशत निस्तारण कराया  जाए। साथ ही यह भी कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी करने पर कड़ी कार्यवाही संभव है। हलांकि जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से वहां कार्यरत कर्मचारियों में खलबली मच गई थी। 

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*