प्रगतिशील किसानों को जिलाधिकारी ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित


जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले किसानों में ग्राम पंचायत दुगोली कला बदलापुर के निवासी सहायक अध्यापक अतुल कुमार सिंह एवं धर्मराज तिवारी जिनके द्वारा बांस एवं फलदार वृक्षों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है, ग्राम पंचायत सलामतपुर पोस्ट बेलावा, लेदुका (बक्सा) के जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ डिग्री सिंह को बड़े पैमाने पर बांस की खेती करने पर जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*