डीएम मनीष कुमार वर्मा ने वन महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ,लगाये महोगनी का पौध



जौनपुर। वन महोत्सव कार्यक्रम 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद में लगभग 53 लाख पौध लगाए जाने का लक्ष्य है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिलाधिकारी आवास पर महोगनी का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 
जिलाधिकारी ने कहा कि पौध ही जीवन है। बारिश के मौसम में हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। पौध बारिश कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। औद्योगिक विकास के कारण वृक्षों का कटान तेजी से हो रहा है जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 
 उन्होंने कहा कि पौधरोपण को लेकर लोगों को बृहद रूप से जागरूक किया जाए। इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पौधरोपण समय की मांग है। पौधरोपण के इस अभियान में आम जनमानस को भी जोड़ा जाए, जिससे पौधों की देखभाल सुनिश्चित हो और पर्यावरण समृद्ध हो।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*