खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द यादव के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय स्थापना की कार्यवाई शुरू



जौनपुर । खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से जनपद वासियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृत मिलने की प्रबल सम्भावना हैं।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा 23 दिसंबर 2020 को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को पत्र के माध्यम से नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी। वर्तमान स्थिति की जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 9 जून 2022 को एक पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई कि ग्राम प्रयागपुर पोस्ट सिद्धीकपुर जनपद जौनपुर में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है तथा इस प्रस्ताव को साध्य प्रस्तावो की सूची में शामिल कर लिया गया है।

इसके साथ यह भी सूचित किया गया कि उपरोक्त प्रस्ताव को अन्य प्रस्ताव के साथ "चुनौती विधि समिति"  के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसके निर्णयानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।इस क्रम में ज्ञात हो कि पिछले 4 वर्षों से जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत गिरीश चंद यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के आशीर्वाद से जनपद को केंद्रीय विद्यालय हेतु स्थान की सहमति प्राप्त हो गई है।

इस संबंध में राज्यमंत्री ने कई बार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार को जौनपुर जिले की शिक्षा के क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए एक केंद्रीय विद्यालय की संस्तुति हेतु पत्र लिखा था परंतु स्थान के चयन में कुछ न कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से अब तक यह संभव नहीं हुआ था कई स्थानों को देखने के बाद और नगर के 8 किलोमीटर की परिधि में ही केंद्रीय विद्यालय की मान्यता की बाध्यता को देखते हुए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के नाम से अंकित भूमि में से 5 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तान्तरित/ एन. ओ. सी. दिए जाने का अनुरोध किया था।
जिसके अनुपालन में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नए केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धीकपुर जौनपुर की अतिरिक्त भूमि में से 2.024 हे0 (5 एकड़) रिक्त भूमि  हस्तान्तरित किए जाने हेतु अनापत्ति प्रदान की जाती है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव  दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलकर उपरोक्त भूमि पर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु संबंधित को आदेशित करने की मांग की है।  केंद्रीय मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने अतिशीध्र केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु कार्यवाही का निर्देश दिया ।
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जनपद जौनपुर की मूलभूत आवश्यकता है जनपद में बड़ी आबादी एवं शिक्षा के क्षेत्र में जौनपुर का अलग स्थान होने की वजह से यह विद्यालय अपने जनपद के लिए भविष्य में वरदान साबित होगा तथा क्षेत्र के अभिभावकों को छात्रों की अच्छी शिक्षा हेतु दूर-दराज भटकना नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम