नये साल का जश्न मनाने वालों के लिए शासन स्तर से कोविड को लेकर जानें क्या जारी हुई एडवाइजरी


नए साल के स्वागत में मनाए जाने वाले जश्न में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी होटल, रिसार्ट व मॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके यहां आने वाले लोगों को सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं। सभी आयोजकों को खुले स्थान पर कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है। पार्टी में मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कराना होगा और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखनी होगी।होटल संचालकों से कहा गया है कि वे विदेश से लौटे यात्रियों की तत्काल जानकारी दें, ताकि कोरोना के लक्षण होने पर जांच कराई जा सके।
कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा बढ़ाएगा। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम भी बढ़ाई जा रही है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराने के साथ उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। अभी रोजाना 800 से 1000 लोगों की जांच हो रही है। एक केस मिलने पर 30-40 लोगों की जांच कराई जा रही है। अब अब 50 से 60 लोगों की जांच कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

*जौनपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अवैध कट बंद होंगे, ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग पर कड़ा एक्शन*