जौनपुर: कब्र की खुदाई को लेकर विवाद,चेयरमैन पति समेत पांच पर मारपीट का आरोप


 *जौनपुर।* थाना जाफराबाद क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ले में कब्र की खुदाई को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने चेयरमैन पति व उनके समर्थकों पर प्राणघातक हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
 मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी शाहनेयाज अहमद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 25 फरवरी 2026 को नगर निवासी जुम्मन शाह के इंतकाल के बाद नगर पंचायत कार्यालय के बगल कब्र की खुदाई की बात हो रही थी। इसी दौरान चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान अपने समर्थकों तथा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर मौजूद थे।

  आरोप है कि शाम करीब 5:45 बजे शाहनेयाज के भाई शाह शब्बीर मौके पर पहुंचे और जेसीबी से खुदाई कराए जाने का विरोध किया। इस पर कहासुनी हो गई। प्रार्थी का आरोप है कि डॉ. सरफराज खान, तारिक उर्फ बाबू खान, साहिल उर्फ पोपट उर्फ पुल्लू खान, रिजवान खान व नेहाल पुत्र शकील ने मिलकर शाह शब्बीर और उसके साथी साहिल की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में पुलिस के हस्तक्षेप से जान बची। मारपीट में मोबाइल फोन टूटने तथा हाथ की उंगली, पेट व पीठ में चोट आने का भी आरोप लगाया गया है।

  प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त