मिशन शक्ति फेज 5 में स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित विधि संकाय में  मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत शनिवार को स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग किया.
विधि संकाय की मिशन शक्ति संयोजक डॉ. वनिता सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का मतलब है कि हम सभी मिलकर महिलाओं को उनकी पहचान दिलाएं, उन्हें सशक्त बनाएं. हमें यह समझना होगा कि जब हम महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, तो हम संपूर्ण समाज को आगे बढ़ाते हैं.
 नोडल अधिकारी मिशन शक्ति डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि कुलपति प्रो. वंदना सिंह के दिशा निर्देश के क्रम में महिला सशक्तिकरण से संबंधित लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. विधि संकाय की मिशन शक्ति सह संयोजक डॉ प्रियंका  सिंह ने आभार व्यक्त किया. प्रतियोगिता में प्रिया मौर्य प्रथम, द्वितीय प्रियांशी मौर्य एवं  तृतीय स्थान पर  अक्षत चतुर्वेदी रहे.

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा