डीएम ने आर्गेनिक ढंग सब्जियों को उगाने के दिया दिशा –निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने अपने आवास पर आर्गेनिक तरीके से उगी सब्जियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के माध्यम से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों हेतु दिया। ज़िलाधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बच्चों में ताज़ी हरी सब्जियों के प्रति जिज्ञासा पैदा करने व बताने के लिये कहा कि सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। इनके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। इस सिलसिले में पूर्व में भी प्रयास किये जा चुके हैं। इसके लिये अपने शासकीय आवास पर ताज़ी सब्ज़ियों जैसे फूलगोभी, बैगन, पत्तागोभी, टमाटर, मटर, मेंथी साग, पालक आदि को आर्गेनिक तरीके से उपजाया।सब्ज़ियों के अतिरिक्त पनीर, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री भी बच्चों के लिये दी गयी। उन्होंने अन्य सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह भी स्वयं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करें और वहां के बच्चों में पढ़ाई के साथ हरी साग सब्जियों के प्रति भी प्रेरित करें।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि