पूर्व युवा कल्याण अधिकारी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

रामकृपाल यादव मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के मैरवां गांव के रहने वाले थे, और वर्तमान में शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में निवास कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की निगरानी कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार