तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया तांडव, पेड़ तोड़ते हुए मड़हे में घुसा, सो रहे दंपती गंभीर घायल

जौनपुर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया और फिर सीधे एक मड़हे में जा घुसा। हादसे के वक्त मड़हे के अंदर सो रहे पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित भादी गांव का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक पहले एक पेड़ से टकराया और उसके बाद सड़क किनारे बने मड़हे को रौंदते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में मड़हे के अंदर सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन