पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जुलाई के प्रथम सप्ताह में जानें कैसे शुरू की जायेंगी परीक्षायें, समिति की बैठक में निर्णय


जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला मौर्य की अध्यक्षता में विगत मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि होने वाली सभी परीक्षाओ को जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू कराया जाए। परीक्षा में सवाल वैसे ही पूंछे जाएंगे. हालांकि, संख्या में कटौती की जाएगी। इसके अलावा समय भी आधा कर दिया जाएगा. दरअसल, ऐसा निर्देश सरकार की ओर से भी जारी किया गया था. 
इसके अलावा बैठक में समिति ने यह भी फैसला लिया कि इस पेपर की संख्या कम की जाएगी. जिन विषय में दो पेपर होते थे, उनमें सिर्फ एक पेपर होंगे. इसके अलावा ऐसे जिन विषय में तीन पेपर होते हैं, उनमें दो पेपर ही कराए जाएंगे. इस स्थिति पहले पेपर के अंक के आधार उस पेपर का मूल्याकंन किया जाएगा, जिसकी परीक्षा छात्र नहीं देंगे.  वहीं, जिन विषयों में तीन पेपर से अधिक परीक्षाएं होती हैं. वहां पहले, दूसरे और पांचवें पेपर की परीक्षा कराई जाएगी।
समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*