बलात्कारी पहुंच गया सलाखों के पीछे


जौनपुर। थाना बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गांव में युवती के साथ दुराचार करने का आरोपी धर्मेंद्र चौहान उर्फ धनी उसरा बाजार में खड़ा हो कर कहीं भागने के फिराक में साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर मुखबिर के इशारे पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गत दिनों युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 18 वर्षीया पुत्री के साथ धर्मेंद्र चौहान उर्फ धनी ने सात मई को रात में दुराचार किया था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुराचार करने के आरोप में धर्मेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त