जौनपुर के इस पत्रकार को पत्नी शोक, लम्बी बीमारी के बाद हो गया निधन


जौनपुर। जनपद के पत्रकार वीरेन्द्र मिश्रा विराट  की 52 वर्षीय पत्नी का बीती देर रात लम्बी बीमारी के पश्चात उपचार के दौरान निधन हो गया। पत्रकार के पत्नी के निधन की खबर वायरल होते ही मित्रो, शुभ चिन्तको और मीडिया जगत से जुड़े साथियों में शोक छा गया।निधन की खबर पाने के बाद शुभ चिन्तक विराट के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। 
पारिवारिक सूत्र से मिली खबर के अनुसार विराट की पत्नी लम्बे समय से माउथ कैंसर की शिकार हो गयी थी उनका उपचार परिवार के लोग लगातार करा रहे थे।अचानक 29 जून को उनकी हालत बिगड़ी तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन देर रात उनका निधन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में पत्रकार समाज सेवी, शिक्षक सहित बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य आगाज, 623 जोड़ों का सामूहिक विवाह बना आकर्षण*

*जौनपुर में मंत्री ए.के. शर्मा ने गिनाईं 9 वर्षों की उपलब्धियां, बोले उत्तर प्रदेश बना देश का ‘ग्रोथ इंजन*

राष्ट्रवादी नौजवान सभा का तृतीय स्थापना दिवस एवं शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन