डीएम और एसपी के औचक निरीक्षण में जेल मिली आल इज ओक



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदी मरीजों से वार्ता कर उनका  हाल-चाल जाना और अच्छे से इलाज करने के निर्देश अधिकारियों के द्वारा दिए गए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि मीनू के अनुसार बंदियों को अच्छा खाना दिया जाए। जेल में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस के पांडेय, जेलर कुलदीप भदौरिया सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त