होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ


जफराबाद।स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को होली व रमजान को लेकर एक अहम बैठक बुलायी गयी।बैठक में क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों से आपसी भाईचारे को लेकर बात हुई।
बैठक को सम्बोधित करते थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि होली तथा रमजान के मौके पर कोई भी व्यक्ति अगर अराजकता फैलाता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।जिस व्यक्ति को होली का पर्व नही खेलना है वह होली खेलते समय घर मे रहें।वैसे जो नही खेलना चाहता उसके साथ जबर्दस्ती नही किया जाय।उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक कोई भी अराजकता फैलाये तो तत्काल पुलिस को बताएं।थाने के एसएसआई अरविंद सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम लगातार अराजक तत्वों को चिन्हित कर रही है।शान्ति समिति की बैठक में पूर्व चेयरमैन जफराबाद प्रमोद कुमार बरनवाल,डॉ जनार्दन सिंह,अखिलेन्द्र सिंह,मानवेन्द्र सिंह,लालजी राम,राजेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार निषाद,योगेश त्रिवेदी, मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद आमिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*